{"_id":"5c12a07942c7925d486f6859","slug":"141544724601-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर से नहीं बन रहा आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर से नहीं बन रहा आधार कार्ड
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कस्बा में डाकघर में आधार कार्ड न बनाए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते आधार कार्ड में संशोधन तथा आधार कार्ड बनवाने के लिए जिला मुख्यालय तक चक्कर लगाना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हो सका है।
कोपागंज कस्बा स्थित डाकघर को आधार कार्ड के सेंटर के रूप में चुना गया था। डाकघर में तैनात कर्मचारियों को आधार कार्ड के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया। मशीन भी उपलब्ध करा दिया गया लेकिन चार माह में एक भी आधार कार्ड नहीं बना है। नि:शुल्क आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को घोसी या जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। इस संबंध में संजीव, दीपक, मुन्ना, लालमन प्रसाद ,कैलाश राय का कहना है कि डाकघर में आधार कार्ड की मशीन भी आ गई है, लेकिन कर्मचारियों द्वारा बैरंग लौटा दिया जा रहा है। पूछने पर अगले दिन आने की बात कह दी जा रही है।
इस वाबत उप डाकघर के पोस्टमास्टर अनिल कुमार का कहना है की मशीन तो आ गई है। कर्मचारियों की कमी के चलते समस्या आ रही है। विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।