फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डाक अभिकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

डाक अभिकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 14 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
डाक अभिकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन
केंद्र सरकार की तरफ से डाक अभिकर्ताओं का कमीशन कम किए जाने को लेकर कस्बे के उप डाकघर परिसर में अभिकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 18 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर तक राष्ट्रीय अभिकर्ता संघ इंडिया के आह्वान पर महा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अभिकर्ता गोरख सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अभिकर्ताओं का कमीशन कम कर उन्हें भुखमरी के कगार पर खड़ा कर दिया है। जबकि अन्य कंपनियां अपने अभिकर्ताओं को कमीशन के साथ-साथ बोनस भी दे रही हैं। इसे लेकर देशभर के अभिकर्ताओं का सरकार के खिलाफ आक्रोश है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अस्सी घाट पर तीन दिवसीय महा आंदोलन में शामिल होने के लिए अभिकर्ताओं का आह्वान किया। अभिकर्ता पंकज उपाध्याय ने कहा कि अभिकर्ता आर पार लडाई लड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन

राजकुमार यादव ने कहा कि कमीशन बढ़ाया नहीं गया तो प्रधानमंत्री मोदी का 2019 अभियान रथ रोकने की तैयारी की जाएगी। महेंद्र राय ने कहा कि सभी स्कीमों पर कमीशन घटाकर अभिकर्ताओं को परेशान किया जा रहा। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रवीण साहनी, चंद्रदेव राय, राजेश राय, विवेकानंद राय, अरूण राय, ओमप्रकाश पांडेय, रत्नेश पांडेय, देवेंद्र राय, सीमा पांडेय, मधुबाला उपाध्याय, ज्योति देवी, सूर्यकांती देवी, हरेराम सिंह, अजय राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed