{"_id":"5bf307abbdec225e6965916c","slug":"141542653867-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव शिवकुमार ने जेल के अंदर बैरकों आदि का निरीक्षण किया। साथ ही बंदियों के मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। निरीक्षण में कुल 657 कैदी बंद मिले। जिसमें 24 महिलाएं शामिल है। निरीक्षण के दौरान सचिव ने भोजनालय, महिला बैरक, अस्पताल, का निरीक्षण किया और बंदियों से भोजन की गुणवत्ता तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान किसी कैदी ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं किया। इस दौरान छह बंदियों मनीष उर्फ गुड्डू, बवी हरिजन, रमाकांत यादव, रामविलास , युसूफ इदरशी और संतोष राय ने अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने की मांग की। जिस पर सचिव ने प्रार्थना पत्र प्राधिकरण के कार्यालय मे भेजवाने की सलाह दिया। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव ने कैदियों को उनके लाभकारी योजनाओं और उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बाबत जानकारी दी। इस मौके पर जेल अधीक्षक अविनाश गौतम, कारापाल लाल रत्नाकर सिंह, प्रदीप कुमार अस्थाना, डा. मोहम्मद आसिफ नोमानी आदि लोग उपस्थित रहे।