{"_id":"5bb9060e867a55681e1be519","slug":"141538852366-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पेंशन को समाप्त कर बहाल हो पुरानी पेंशन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पेंशन को समाप्त कर बहाल हो पुरानी पेंशन व्यवस्था
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों तथा सदस्यों की बैठक शनिवार को परदहां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में हुई। इसमें 11, 12 अक्तूबर को होने वाले प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा कि एसीपी मेें 8,16, 24 वर्षों की सेवा पर तीन पदोन्नति वेतनमान दिया जाए। 300 दिन की सीलिंग समाप्त की जाए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री अविनाश सिसौदिया ने कहा कि सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ा कर 62 वर्ष किया जाए। पदोन्नति के लिए एसीआर में अति उत्तम की बाध्यता को समाप्त किया जाए। हरिश्चंद्र चौबे ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सतीश सिंह ने कहा कि निजीकरण, आउटसोर्सिंग तथा जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से संविदा पर नियुक्त कर्मियों को समायोजित किया जाए। पंकज यादव ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा 11, 12 अक्तूबर को होने वाले प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार को सफल बनाने का आह्वान किया। शिवकुमार सिंह ने कहा कि छठवें वेतन आयोग की विसंगतिया दूर किया जाए। केंद्रीय कर्मचारियों के भांति समस्त भत्तों में समानता प्रदान किया जाए। आउटसोर्सिंग सहित अन्य माध्यमों से कार्यरत कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन दिया जाए। इस दौरान बृजेश सिंह, राजीव कुमार, सुरेश यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन अजीत यादव ने किया।