{"_id":"5b799de242c7924631101be4","slug":"141534696930-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रादेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय की अध्यक्षता में भीटी स्थित उनके आवास पर रविवार को हुई। बैठक में 16 अगस्त को रानीपुर ब्लाक के एक विद्यालय के शिक्षकों से मारपीट की आलोचना किया। अध्यापकों ने आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि तेंदुली उच्च प्राथमिक विद्यालय में 16 अगस्त को कुछ अराजक तत्वों ने विद्यालय परिसर में घुसकर प्रभारी रामअवध राम और सहायक शिक्षक पारस यादव सहित स्कूल के कुछ छात्रों से मारपीट की थी। इस घटना से पूरे जिले के शिक्षकों में रोष है। कहा कि शिक्षकों से मारपीट की यह घटना बेहद निंदनीय है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को चाहिए कि घटना में शामिल लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। कहा कि इस घटना में आरोपियों की गिरफ्तारियां जल्दी नहीं होती हैं तो संघ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
बैठक में घनश्याम यादव, पारस यादव, अजय सिंह, अखिलेश शुक्ल, राधेश्याम, रामअवध राम, रामकेर यादव, सिद्धनाथ यादव, धीरेंद्र कुमार, प्रमोद राय, जयशंकर यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में घनश्याम यादव, पारस यादव, अजय सिंह, अखिलेश शुक्ल, राधेश्याम, रामअवध राम, रामकेर यादव, सिद्धनाथ यादव, धीरेंद्र कुमार, प्रमोद राय, जयशंकर यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन