{"_id":"5b61eb564f1c1b0c718b754c","slug":"141533143894-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया के चौड़ीकरण करने से सिंचाई विभाग ने खड़े किए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया के चौड़ीकरण करने से सिंचाई विभाग ने खड़े किए हाथ
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोझी बाजार। शारदा सहायक खंड 32 नहर पर मांदी दुल्लह सरायख्वाजा खंतिया की ओर जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया संकरी होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन से शिकायत के बाद शारदा सहायक खंड के अधिकारी निर्माण कार्य कराए जाने के बजाय एनओसी देने की बात कह रहे हैं।
शारदा सहायक खंड 32 नहर पर मांदी दुल्लह के पास बनी है। इसी पुलिया से सरायख्वाजा खंतिया की ओर जाने वाला मार्ग 20 से अधिक गांवों को जोड़ता है। पुलिया संकरी होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इस मामले में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (एबीजीपी) के जिला संयोजक तथा भाजपा नेता राघवेंद्र राय शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा। मामले को संज्ञान में लेते हुए आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज करते हुए शारदा सहायक खंड 32 के अधिशासी अभियंता से रिपोर्ट मांगी। अधिशासी अभियंता ने अपने रिपोर्ट में लिखा है कि 35-40 वर्ष पूर्व शारदा सहायक परियोजना के निर्माण के समय बना था। अब परियोजना पूरी हो चुकी है। विभाग की तरफ से चौड़ीकरण करने की कोई योजना नहीं है। यदि लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, सांसद निधि सहित किसी भी विभाग से पुलिया का चौड़ीकरण कराया जाता है तो विभाग से एनओसी जारी कर दी जाएगी। इस बाबत शारदा सहायक खंड 32 के अधिशासी अभियंता राजीव पांडेय का कहना है कि पुलिया का चौड़ीकरण होने से 20 गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। परियोजना पूरी हो चुकी है। किसी भी विभाग की तरफ से पुलिया का चौड़ीकरण होता है तो एनओसी जारी कर दी जाएगी।