{"_id":"5b255cde4f1c1b624d8b6813","slug":"141529175262-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान बाद तपिश और उमस ने किया लोगों को बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान बाद तपिश और उमस ने किया लोगों को बेहाल
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। रमजान माह के अंतिम दिनों में धूप के साथ बदली छाए रहने से रोजेदारों को कुछ राहत मिल रही थी, लेकिन ईद के दिन शनिवार सुबह से जो तपिश शुरु हुई, देर शाम तक जारी रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
सुबह सात बजे से ही कड़ाके की धूप निकलने के कारण गर्मी की तपिश का एहसास होने लगा था, इस दौरान तीस दिन के रोजे से उठे रोजेदार नमाज पढ़कर छांव की तलाश में दुबके नजर आए। धूप का असर रहा कि ईद में मिलने मिलाने का सिलसिला देर शाम को तब शुरु हुआ तब मौसम शांत हुआ। ईद की छुट्टी होने के कारण अधिकांश बाजार भी बंद रहें, साथ ही धूप तपिश होने से लोग घरों में दुबकें रहे। गर्मी का असर रहा कि सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। देर शाम को पांच बजे के बाद जब धूप समाप्त हुई तब जाकर लोगों को राहत मिली। बाजार बंद होने के कारण सड़क पर बहुत ही जरूरतमंद नजर आए। रोजेदार नमाज के बाद भोजन कर घरों में सो गए। इस दौरान लू लगनेे बीमार हुए मरीज को सुरेश को उसके परिवार के सदस्य सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराए। देर शाम को धूप जाने के बाद हवा न चलने से उमस बरकरार रही। इससे लोग बाग परेशान दिखे।