{"_id":"5b2009af4f1c1baf6e8b7c54","slug":"141528826287-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद को लेकर कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद को लेकर कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली में मंगलवार की शाम ईद के त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक नगर पंचायत अध्यक्षा साकिया खातून की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाए जाने की अपील की गई। साथ ही लोगों से कहा गया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दिया जाए।
एसडीएम डा. राजेश कुमार और कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने अपील की कि ऐसे लोगों की सूचना पुलिस और प्रशासन को दें। एसडीएम ने कोतवाल को निर्देश दिया कि वो सूअर पालकों को ईद के पूर्व संध्या से लेकर ईद के दिन तक बाहर न निकालने को निर्देश दें। साथ नगर पंचायत ईओ विनीत कुमार को निर्देश दिया कि नगर में पानी की आपूर्ति सुचारु रखने के साथ नगर में साफ सफाई कराई जाए। शांति समिति में पूर्व चेयरमैन वसीम इकबाल ,कृपाशंकर सिंह, खुर्शीद खान, एसडीओ राजेशप्रसाद, जेई पृथ्वीनाथ, अब्दुल मन्नान खान, रविन्द्र उपाध्याय, फिरोज तलवार, अरविंद पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।