{"_id":"59f0d41c4f1c1bec538b9462","slug":"141508955164-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी जारी रहा काम बंद कलम बंद हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी जारी रहा काम बंद कलम बंद हड़ताल
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मांगों को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चौथे दिन भी काम बंद कलम बंद हड़ताल जारी रखा।
संगठन की महामंत्री बीना राय के नेतृत्व में शहर परियोजना कार्यालय भीटी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वादा खिलाफ का आरोप लगाते हुए जमकर कोसा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गर्भवती महिला से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों की पोषण, टीकाकरण समेत सभी जिम्मेदारियों का निवर्हन करतीं हैं। सरकार से मिलने वाले मानदेय से घर का खर्च चलाना भी मुश्किल है। सरकार द्वारा लगातार हमारी मांगों को अनसुनी किया जा रहा है। अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेगी तो यह हड़ताल अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा। इस अवसर पर संगीता शर्मा, सुनीता राजभर, हेमवंती, प्रमिला, दिलशाद, अफसाना, सबीना खातुन, प्रतिमा राय, फूलमती, विद्यावती, संध्या श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।