{"_id":"59e25c3e4f1c1b68678b5cbc","slug":"141508006974-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया छात्रसंघ का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया छात्रसंघ का उद्घाटन
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर। ब्लाक क्षेत्र स्थित जनता पीजी कालेज में शनिवार को छात्रसंघ का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य शेषनाथ मधुकर तथा संचालन डॉ बीडी सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर और विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख अरुण सिंह और भाजपा नेता अशोक सिंह के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। परिसर में स्थित सुभाषचन्द्र बोष और पूर्व सांसद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. उमराव सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान कालेज के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीराम सोनकर ने कहा की छात्रसंघ चुनाव ही राजनीति की नर्सरी है। छात्र राजनीति से निकलकर देश प्रदेश की राजनीति में अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्ण निर्वहन करता है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख अरुण सिंह और अशोक सिंह ने कहा कि छात्रसंघ की जड़ की राजनीति से निकला हुआ छात्र एक ताकतवर व्यक्तित्व का धनी होता है और अपनी राजनीति की छाप देश प्रदेश पर छोड़ जाता है। कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों के प्रति छात्रसंघ अध्यक्ष रोशन सिंह ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विक्रांत सिह रिशु, सुरेश सिह, धर्मेन्द्र सिह, संग्राम सिह, योगेश सिंह, मनीष सिंह, शिवाजी सिंह, रमेश जायसवाल, शशिभूषण सिंह, विशाल सिंह, मुन्ना मौर्य, अमरजीत सिंह, दिनेश सिंह, वशिष्ठ सिंह, शिवशक्ति सिंह, अजय सिंह, विपिन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन