{"_id":"59cbee074f1c1b9d538b4b9c","slug":"141506536967-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने लगाई फांसी
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना । शहर कोतवाली क्षेत्र के चालीसवां गांव में बुधवार की भोर में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर विवाहिता के मायके वाले ससुराल पहुंचे, उन्होंने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष की माने तो मोबाइल पर बात करने से मना करने पर विवाहिता ने यह कदम उठाया।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गॉव के ममता (23) पुत्री प्रेमचंद की शादी इसी थाना क्षेत्र के चालीसवां गांव निवासी सूर्यप्रकाश चौहान पुत्र रामाश्रय चौहान के साथ चार वर्ष पूर्व 22 अप्रैल को हुई थी। शादी के बाद से ही मोबाइल पर बात करने को लेकर अक्सर पति पत्नी में विवाद होता था। इस बीच मंगलवार को भी महिला द्वारा काफी देर तक मोबाइल पर व्यस्त होने से नाराज उसके पति ने डांट दिया। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद दोनों सोने चले गए बुधवार की भोर में जब सूर्यप्रकाश जगा तो देखा उसकी पत्नी ममता कमरे से गायब थी। वह पत्नी की तलाश करने लगा। इस दौरान दूसरे कमरे में उसकी लाश छत से लटकी मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पति सूर्यप्रकाश और सास को हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।