{"_id":"594179134f1c1b45448b45a6","slug":"141497463059-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसारा-इंदारा मार्ग पर अब भी गड्ढे ही गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसारा-इंदारा मार्ग पर अब भी गड्ढे ही गड्ढे
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। सरकार की ओर से सड़कों को गड्ढामुक्त करने की समय सीमा में सिर्फ एक ही दिन ही शेष है, लेकिन अभी तक कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के कसारा- इंदारा देईथान मार्ग पर सड़कों की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ है। हालत यह है कि इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वर्षोँ बाद इस मार्ग के मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 39 लाख रुपये स्वीकृत हुए और सड़क की मरम्मत के लिए जगह-जगह गिट्टियां गिराई गईं, लेकिन अब गिट्टियां उठा कर वापस ले जाते देख लोग मायूस हैं।
कोपागंज कस्बे के कसारा मोड़ से देईथान होते हुए इंदारा स्टेशन को जानी वाली सड़क उपेक्षा की शिकार है। इस सड़क से कोपागंज क़स्बा व इंदारा रेलवे स्टेशन की दूरी मात्र चार किलोमीटर है। लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वर्षों से उपेक्षा का शिकार होने के कारण इस रास्ते पर बड़े गड्ढे हो गए हैं। कहीं-कहीं तो दस दस मीटर तक सड़क ही गायब हो गई है। आलम यह है की आम दिनों के अलावा बरसात में इस पर चलना खतरे से खाली नहीं है। इस मार्ग पर दर्जनों गांव बसे होने के कारण ग्रामीणों द्वारा इसकी मरम्मत के लिए समय-समय पर आवाज उठाई गई। गत दिनों जैसे ही ग्रामीणों को इस मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा 39 लाख रुपये जारी होने तथा जगह-जगह गिट्टियां गिराने की सूचना मिली तो लोग झूम उठे और इस मार्ग के दिन बहुरने की आस जग गई। इस बीच पीडब्ल्यूडी द्वारा इस सड़क को तोड़ने का कर प्रारंभ हो गया मगर कुछ ही दिन बाद काम बंद करते हुए गिराई गई गिट्टियां अन्यंत्र ले जाया जाने लगा। जिसे देख लोगो में मायूसी छा गई है। सड़क को गड्ढामुक्त करने की समय सीमा में एक दिन ही बचे हैं, लेकिन मरम्मत कार्य न होने से लोग बेहद नाराज हैं।
इस संबंध में सुरेंद्र यादव, रामप्रीत, रामनारायण, जगदंबा विनोद ,सुरेश ,गणेश अजीत का कहना है कि 15 वर्षों के बदहाल यह सड़क पर जल्द से जल्द कार्य नहीं हुआ तो सभी ग्रामीण सड़क पर उतर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस बाबत लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके प्रसाद का कहना है कि सड़क की मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा। बारिश से पहले सड़क को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।