{"_id":"6737b960940f205b02091814","slug":"14-never-paid-their-bills-12-connections-were-cut-two-booked-for-stealing-electricity-mau-news-c-295-1-mau1002-120394-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 14 ने कभी नहीं जमा किया बिल, 12 के कनेक्शन काटे, बिजली चोरी करने पर दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 14 ने कभी नहीं जमा किया बिल, 12 के कनेक्शन काटे, बिजली चोरी करने पर दो पर केस
विज्ञापन
घोसी में नगर पंचायत के करीमुद्दीनपुर में शुक्रवार को बिजली निगम के अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई कि 14 बिजली उपभोक्ताओं ने कभी बिजली बिल नहीं जमा कराया है। अधिकारियों ने 12 बकायेदारों का कनेक्शन काटने के साथ ही बिजली चोरी में दो खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अधिशाषी अभियंता अजीत कुमार त्रिपाठी और अवर अभियंता अजय कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में टीम ने 1,35,672 रुपये की वसूली की। तीन उपभोक्ताओं का दो दो बिल आ रहा है। आठ उपभोक्ताओं के फ्लैट बिल में परिवर्तिन किया गया। 33 लूम के बिजली उपभोक्ताओं की कनेक्शन की भी चेकिंग की गई। इस दौरान प्रवीण शर्मा, इमरान नागेंद्र, रविंद्र, बृजेश, सत्येंद्र आदि मौजूद थे।
24 उपभोक्ताओं से वसूला 55 हजार रुपये का राजस्व
रानीपुर में मेगा ड्राइव अभियान के तहत विद्युत उपकेंद्र चिरैयाकोट से संबद्ध सरौदा गांव में शुकवार को एसडीओ उमेश चंद्र, अवर अभियंता अर्जुन कुशवाहा के नेतृत्व में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 75 घरों की बिजली चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान 20 बकायेदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। नौ उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया। 24 उपभोक्ताओं से 55 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। इस दौरान इस दौरान चिरैयाकोट विद्युत उपकेंद्र की टीम मौजूद रही। संवाद