फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगी पेड न्यूज की रकम

प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगी पेड न्यूज की रकम

Fri, 05 Apr 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगी पेड न्यूज की रकम
मऊ। लोक सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में एमसीएमसी (मीडिया सर्टीफिकेशन एवं मानीटरिंग) कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि मीडिया एक्सपर्ट सोशल मीडिया के विज्ञापनों पर नजर रखेंगे। पेड न्यूज की रकम प्रत्याशी के खाते में जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी कार्यालय के बगल में एमसीएमसी कक्ष की स्थापना की गई है। इसमें तीन सेट टीवी लगाकर तीन शिफ्टों में इलेक्ट्रानिक्स मीडिया पर चलाए जा रहे विज्ञापनों पर नजर रखी जा रही है। इसी प्रकार जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सोशल मीडिया एक्सपर्ट के रूप में नामित किया गया है, जो जनपद में फेसबुक, गुगल, ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यू ट्यूब आदि चैनलों पर नजर रखेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि कोई भी राजनैतिक दल यदि सोशल मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया पर प्रचार चलाना चाहता है तो उसको एमसीएमसी कमेटी से प्रीसर्टिफिकेशन अवश्य कराना होगा। यदि किसी सोशल मीडिया पर बिना अनुमति के प्रचार पाए जाते हैं तो उस ग्रुप एडमिन को दोषी माना जाएगा। उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, किसी प्रकार का प्रिंट विज्ञापन को छपवाने के लिए भी प्री सर्टिफिकेशन कराना होगा। एमसीएमसी कमेटी द्वारा समाचार पत्रों मे भी खबरों पर नजर रखी जाएगी। पेड न्यूज है तो उसे प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया कि अपने स्तर से आदेश जारी कर सरकारी एवं संविदा कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यों एवं दायित्वों के व्यवहार करने के अलावा यदि किसी पार्टी या दल का प्रचार-प्रसार करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, खंड विकास अधिकारी रानीपुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed