फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   खरवार जाति के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन

खरवार जाति के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन

Thu, 31 Jan 2019 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
खरवार जाति के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन
मऊ। अखिल भारतीय खरवार महासभा के कार्यकर्ताओं ने खरवार जाति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर सदर तहसील परिसर में धरना- प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन उपाध्यक्ष मुन्ना खरवार ने कहा कि खरवार जाति के लोगों को शासन ने अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र जारी करने के लिए फरमान जारी किया है लेकिन तहसील के कर्मचारियों द्वारा प्रमाणपत्र जारी करने में आनाकानी की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। प्रमाणपत्र अविलंब जारी नहीं किया नहीं गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान संतोष खरवार, घनश्याम खरवार, प्रमोद खरवार, अवधनाथ खरवार, अखिलेश, अनूप खरवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed