{"_id":"5c0ff192bdec2241682927a8","slug":"131544548754-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव कराए जाने पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव कराए जाने पर जताया आक्रोश
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के जनपदीय तदर्थ समिति की बीआरसी अमिला परिसर में बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में भंग कार्य समिति द्वारा जनपद में अवैध रूप से ब्लॉकों का चुनाव कराए जाने पर उपस्थित सदस्यों ने आक्रोश प्रकट किया।
सर्वसम्मति से संयोजक एवं सह संयोजक को अधिकृत किया कि जिले के सभी ब्लॉकों में अतिशीघ्र सदस्यता अभियान चलाकर ब्लॉक एवं जिले का चुनाव कराएं। सह संयोजक अवधेश राय ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से 14, 15 दिसंबर के स्वीकृत अवकाश को निरस्त करने की मांग की। तदर्थ समिति ने सर्वसम्मति से जनपद के सभी शिक्षकों से अपील करते हुए भंग कार्य समिति द्वारा जानबूझ कर ब्लॉकों के जो चुनाव कराए जा रहे हैं वे अवैध बताया। कहा कि त्रैमासिक अधिवेशन चुनाव कराने का कोई औचित्य एवं विधिक आधार नहीं है। ऐसे में सभी शिक्षक 14, 15 दिसंबर के कार्यक्रम में प्रतिभाग न करें। बैठक में तदर्थ समिति के सदस्य विनीत तिवारी, विजय प्रकाश राय, रामरतन सिंह चौहान, अफजाल अहमद, अभयनाथ वर्मा, दुर्गेश यादव आदि शामिल रहे।