{"_id":"5c0e9746bdec2241486fd1f8","slug":"131544460102-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को दी मानवाधिकार की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को दी मानवाधिकार की जानकारी
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज ख्वाजा जहांपुर के प्रांगण में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । इसमें छात्र-छात्राओं को मानवाधिकार आयोग और उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विधिक जानकारी दी गई।
प्राधिकरण के सचिव शिव कुमार ने छात्राओं को मानवाधिकार आयोग और उसे मनाए जाने पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर 1948 को मानव अधिकार संस्था का गठन हुआ । यह संस्था विश्व में मानव हितो की रक्षा करने के साथ ही उनके अधिकारों की भी रक्षा करती है । इस दौरान उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रही योजनाओं सुलह समझौता एवं मध्यस्थता केंद्र, लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास अपने मामलों की पैरवी के लिए अधिवक्ता रखने का सामर्थ नहीं है। तो वह प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र देकर सरकारी खर्चे पर अपने मामले की पैरवी करने के लिए अधिवक्ता प्राप्त कर सकता है। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रदीप चौहान, डॉ जितेंद्र सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित है।