{"_id":"5bfc222bbdec2241486fc53e","slug":"131543250475-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद खुले बैंक, चौकन्ना रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद खुले बैंक, चौकन्ना रही पुलिस
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
लगातार तीन दिन अवकाश के बाद सोमवार को बैंकों के खुलने पर जहां बैंकों में भीड़ भाड़ रही, वहीं पुलिस चौकन्ना दिखी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंकों की चेकिंग की। बैंक में मौजूद लोगों से पूछताछ की और उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क किया।
जिला मुख्यालय पर पुलिस ने सीओ नगर के नेतृत्व में सभी बैंकों का निरीक्षण किया। बैंक में मौजूद खाताधारकों से भी पुलिस ने पूछताछ की। बताते चले ठंड बढ़ने के साथ सक्रिय हुए चोर उच्चकों की तलाश और बैंकों में बढ़ रही ठगी और धोखाधड़ी की घटना के मद्देनजर पुलिस सक्रिय रही। फतेहपुर मंडाव : स्थानीय थाने की पुलिस सोमवार को बैंकों में उमड़ी भीड़ को लेकर काफी सर्तक रही। इस दौरान क्षेत्र में मौजूद सभी बैंकों पर पुलिस पहुंचकर सघन चेकिंग की। लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस की टीम ने मधुबन बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, फतहपुर मंडाव में मौजूद पंजाब नेशनल बैंक और मर्यादपुर में मौजूद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में चेकिंग की। सीओ नगर ने बताया कि एहतियातन यह अभियान चलाया गया।