{"_id":"5bf98d6cbdec2241c802e4c8","slug":"131543081324-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर कटीली झाड़ियों से हलाकान हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर कटीली झाड़ियों से हलाकान हैं लोग
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राजमार्ग के दोनों तरफ कटीली झाड़ियों के उग जाने से लोगों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग के आला अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन समस्या की जस की तस है।
लखनऊ-बलिया राजमार्ग के दोनों तरफ कटीली झाड़ियों के उग जाने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। हालत यह है कि कटीली झाड़ियां सफेद पट्टी को पार कर गई हैं। पहसा बाजार से लेकर रतनपुरा तक यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इस संबंध में मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज भुड़सुरी रतनपुरा छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री नीरज कुमार गुप्ता, रविशंकर प्रसाद, रविंद्र कुमार का कहना था कि संबंधित विभागीय अधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कटीली झाड़ियों को साफ नहीं कराया जा सका है।