फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बाल मेला महोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बाल मेला महोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 19 Nov 2018 12:07 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
बाल मेला महोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
नगर क्षेत्र के चिरैयाकोट स्थित पीके पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बाल मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का सबसे प्रमुख आकर्षण हांटेड हाउस (भूतिया-घर) रहा। जिसे विद्यालय के बच्चों ने कब्रिस्तान का स्वरूप दिया था। हांटेड हाउस को देखने के लिए बच्चों तथा अभिवावकों में काफी उत्साह रहा। पूरे दिन भूतिया- घर के गेट पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के डीजेएम लुकमान अली खान तथा चीफ मैनेजर भोला सरकार ने फीता काटकर किया। कालेज प्रबंधक परवेज अहमद खान तथा चेयरमैन यूनुस खान ने अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया। मेले में छोला-भठूरा, चाऊमिन, आइसक्रीम, बिरयानी सहित 26 स्टाल लगाए गए थे। मेले में आए हुए अभिवावक तथा गणमान्य लोगों ने आनंद उठाया। उसके बाद पूरे महोत्सव की जान लकी- ड्रा का आयोजन रहा। लकी-ड्रा कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विजेताओं को मिलने वाला इनाम था। जहां कुल 50 से भी अधिक पुरस्कार रखा गया था। प्रथम पुरस्कार के रूप में स्कूटी, दूसरा पुरस्कार 3 रेंजर साइकिल, तृतीय पुरस्कार एलसीडी टीवी सहित अन्य प्रमुख इनाम भी थे। सर्वप्रथम 20 अभिवावकों द्वारा 20 विजेताओं के लिए कूपन ड्रा किया गया। जिला पंचायत सदस्य राणा यादव द्वारा विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। दूसरा तथा तीसरा पुरस्कार क्रमश: मोहमद इस्लाम, आरएन सिंह तथा काजल पांडेय को दिया गया। प्रथम इनाम की पर्ची नगर पंचायत के चेयरमैन रामप्रताप यादव ने निकाली। जो विद्यालय की चौथी की छात्रा अदिति को मिला। इस अवसर पर रामवृक्ष यादव, हनुमान यादव, वामिक खान, डॉ लल्लन खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed