फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एक विचार धारा पर काम करती है भाजपा

एक विचार धारा पर काम करती है भाजपा

Thu, 31 May 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
एक विचार धारा पर काम करती है भाजपा
मऊ। नगर के गायघाट मंदिर के प्रांगण में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय का नगर अध्यक्ष विजय राजभर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ऐसा संगठन है, जो एक सूत्र और एक विचार धारा में जुड़ कर कार्य करती है। कहा कि यह पार्टी अन्य दलों से अलग है क्योंकि हम भारत की जय के लिए कार्य करते हैं। हम उस रास्ते के पथिक हैं जिस पर चलने वाले आत्म सम्मान से समझौता नहीं करते। अन्य दल सत्ता की राजनीति करते हैं भाजपा सेवा की राजनीति करती है।भरोसा दिया कि हमारा प्रयास है कि हम कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरे उतरेंगे। दावा किया कि जिस प्रकार से 2014 में भाजपा की प्रचंड विजय हुई थी उसी प्राकर वर्ष 2019 में भी पार्टी जोरदार तरीके से सत्ता में वापसी करेगी। कहा कि पार्टी के चार पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के त्याग और योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता। पार्टी के अंदर न कोई बड़ा कार्यकर्ता है न कोई छोटा सब एक समान हैं। वरिष्ठ नेता हौसला प्रसाद उपाध्याय ने भी इस मौके पर कार्यकर्ताओं का मागदर्शन करते हुए उत्साह बढ़ाया तथा अभी से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने को कहा। इस अवसर पर संतोष सिंह,आनंद प्रताप सिंह,प्रवीण गुप्त,संगीता द्विवेदी,रविन्द्र सिंह,यादवेन्द्र सिंह,राकेश मिश्र,संजय पांडेय,कृष्ण कांत राय,संजय वर्मा, नूपुर अग्रवाल, विनोद गुप्त, प्रमोद साहनी, मयंक मद्धेशिया, नीरज राही, सुधीर सोनकर, उदय प्रताप सिंह, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed