{"_id":"5aa2c88f4f1c1ba3758b4819","slug":"131520617615-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की कमी से महिनों से बाधित है डाकघर में लेनदेन का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की कमी से महिनों से बाधित है डाकघर में लेनदेन का कार्य
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। नगर स्थित मुख्य उपडाक घर में कर्मचारी की कमी के चलते धन के जमा, निकासी के साथ अन्य कार्य महीने भर से बाधित है। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बुधवार को एक लिपिक मुख्यालय से भेजा गया है, लेकिन कई खातों की कोई जानकारी नहीं है। यही हाल मझवारा मोड़ स्थित उपडाक घर का है, यहां प्रिंटर के अभाव में बीते दो माह से रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट का कार्य बंद है।
घोसी के विजय सिनेमा के प्रांगण में डाकघटर स्थापित है, यहां तीन लिपिक नियुक्त हैं। इसमें से दो क्लर्क कार्यरत थे, जबकि एक को प्रतिनियुक्त में अन्य ब्रांच पर भेेजा गया है। इस बीच छह मार्च को दूसरे लिपिक की तबियत खराब हो गई। लिपिक के अवकाश पर जाने से डाकघर का कार्य प्रभावित होने लगा। बीते छह मार्च से यहां एनएससी की खरीद के साथ खातों से लेन देन भी प्रभावित है। जबकि मार्च माह में अधिकांश कर्मचारी एनएससी आदि खरीदते हैं। जिससे रोज सैकड़ों खाताधारक परेशान होते हैं और राजस्व का भारी नुकसान भी होता है। बीते बुधवार को एक लिपिक को जिला मुख्यालय से घोसी डाकघर पर भेजा गया है। लेकिन उसे भी कम्प्यूटर का ज्ञान नहीं। नगर के मोती मौर्या, फकरे आलम के साथ एजेंटों ने बताया कि लेन देन न होने से लोग अपना ही रुपया नहीं निकाल पाते। मार्च माह होने से एनएससी आदि फिक्स डिपॉजिट आदि कार्य न होने से आयकर टैक्स का लाभ लेने वालों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। नगर क्षेत्र के मझवारा मोड़ स्थित उपडाक घर में लगा प्रिंटर बीते दो माह से खराब है। इससे यहां स्पीडपोस्ट, रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित है। नौकरी, प्रवेश परीक्षा फार्म भरने वालों को काफी समस्या उठानी पड़ती है। नगर के मुख्य उपडाक घर में लिपिक और मझवारा मोड़ स्थित उपडाक घर में प्रिंटर ख़राब होने से कार्य बाधित होता है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। घोसी में मुख्य उपडाक घर के सब पोस्टमास्टर राजेश कुमार ने बताया कि छह मार्च से क्लर्क के न होने से डाकघर की बैंकिंग प्रक्रिया पूरी तरह से प्रभावित है। मुख्यालय को इस समस्या से अवगत कराया गया है । मझवारा मोड़ के सब पोस्टमास्टर आरपी सिंह ने बताया कि दो माह से प्रिंटर खराब है। मुख्यालय को अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक प्रिंटर नहीं आया।