फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   131 newcomers found, including bank workers

बैंककर्मी सहित 131 नए संक्रमित मिले

Sat, 17 Apr 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
131 newcomers found, including bank workers
मऊ। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण का ग्राफ का बढ़ना जारी रहा। चौथे दिन लगातार मरीजों की संख्या 100 के पार रहा। इस दिन मरीजों का आंकड़ा 131 तक पहुंच गया। जिले में बीते चार दिनों में 586 मरीज मिल चुके है। शनिवार को मिले मरीजों में नगर क्षेत्र के एक बैंक के तीन कर्मचारी के साथ रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को 1151 लोगों की जांच एःटीजेन से की गई।इसमें 101 लोग संक्रमित मिले। जबकि 886 आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 21 जबकि ट्रूनाट जांच में 9 लोग संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में एक बैंक के तीन कर्मचारी, रतनपुरा सीएचसी का एक स्वास्थ्यकर्मी, सदर तहसील से छह, पुलिस लाइन से तीन, भीटी से तीन, निजामुद्दीनपुरा से तीन लोग संक्रमित मिले। वहीं बकवल से दो, रतनपुरा सीएचसी से तीन,कहीनौर से एक, ताजोपुर से एक, परदहा मिल रोड से एक सहित 131 मरीज मिले। नए मरीजों के मिलने से कुल मरीजों की संख्या चार हजार पार करते हुए 4 हजार 92 पहुंच गई है।सकारात्मक बात है इसमें तीन हजार 190 मरीज रिकवर हो चुके है। जबकि 39 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 863 मरीजों में 740 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed