फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   130 women missing from their homes in six years

छह सालों में अपने घरों से लापता हुईं 130 महिलाएं

Wed, 17 Mar 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
130 women missing from their homes in six years
मऊ। पिछले छह सालों में 130 महिलाएं अपने घरों से लापता हो गईं। इनमें से 17 नाबालिग रहीं। सभी अवस्यक किशोरियों को पुलिस ने तलाश कर उनके घरों को पहुंचा दिया लेकिन चार युवतियां अभी भी लापता हैं। पुलिस उनका सुराग लगा रही है।
विज्ञापन

2015 में तीन किशोरियों और 22 युवतियों के अपने घरों से लापता होने की तहरीर उनके घर वालों ने पुलिस को दीं। पुलिस ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश करती रही। इनमें सभी को पुलिस ने बरामद कर उनके परिवार वालों को सौंप दिया। इसके अलावा वर्ष 2016 में तीन किशोरियां और 15 युवतियां लापता हो गईं। 2017 में तीन किशोरियां और 18 युवतियां लापता हो गईं। 2018 में दो किशोरियां और 18 युवतियां लापता हुईं। ये सभी बरामद हो गईं।
विज्ञापन

2019 में दो किशोरियां और 23 युवतियां अपने घरों से लापता हो गईं। जबकि 2020 में पांच किशोरियां और 13 महिलाएं लापता हो गईं। इन दो सालों में लापता चारों किशोरियों का पता चल गया लेकिन चार युवतियां अभी लापता हैं। इनके घर वाले अभी भी इनके वापस लौटने की राह देख रहे हैं। इनके अलावा और भी कई परिवारों की युवतियां अपने घरों से लापता हो गईं। लेकिन लोक लाज को लेकर परिवार वालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। इसके चलते भी इन आंकड़ों में कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत पुलिस अधीक्षक सुशील घुले का कहना है कि अंतिम दो सालों में सिर्फ चार महिलाओं को छोड़ दिया जाए तो लापता शतप्रतिशत किशोरियों और महिलाओं क बरामदगी की जा चुकी है। शेष बची चार महिलाओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed