फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   13 bike recovered in raids, four youth arrested

छापे में चोरी की 13 बाइक बरामद, चार युवक गिरफ्तार

Thu, 13 Dec 2018 11:25 PM IST
mau
mau Updated Thu, 13 Dec 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
13 bike recovered in raids, four youth arrested
बरामद बाइकों के साथ पकड़े गए बाइक चोर। - फोटो : mau
स्वाट टीम और सरायलखंसी थाने की पुलिस ने रणवीरपुर के पास  से गुरुवार की देर शाम को वाहन चोर गिरोह के 4 चोरों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन स्थानों से 13 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की। जबकि एक कबाड़ी के गोदाम से अलग-अलग करके रखे गए 21 मोटरसाइकिलों के पुरजे बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।      
विज्ञापन

 
एसपी के अनुसार स्वाट टीम और सरायलखंसी थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रणवीरपुर सीमा पर संयुक्त रूप से सघन चेकिंग शुरू की। इसी बीच बहादुरगंज की ओर से तीन मोटरसाइकिलों पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिये। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि ये तीनों बाइक चोरी की है।  पकड़े गए युवको में धर्मेन्द्र यादव पुत्र रमेश यादव रानीपुर थाने के भोलीपुर गांव का ,गोलू वर्मा पुत्र दिनेश चन्द्र वर्मा कोपागंज थाने के चन्दन पुरा मुुहल्ला निवासी त्रिभुवन चौहान पुत्र तुलसी प्रसाद चौहान  घोसी कोतवाली के भटौली बैस गांव का  निकला। एसपी ने बताया कि इन बाइकों को मऊ आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर से चुराकर चोर उनकी नंबर प्लेट बदल देते हैं और फर्जी कागजात तैयार कर सस्ते दामों पर बेंच देते हैं। इन चोरों ने बताया बाइकों की चोरी में कोपागंज के चंदनपुरा मुहल्ले के मरगूब अहमद पुत्र फरीदुल हक इनकी मदद करता है। मरगूब के बुलाने पर ये तीनों मुहम्मद इमरान की दुकान पर इन बाइकों को बेंचने जा रहे थे। पुलिस  इन्हें लेकर  मुंशीपुरा मुहल्ला निवासी इमरान पुत्र सलीम निवासी के पास पहुंची। वहां से मरगूब भाग गया।  यहां से 10मोटर साइकिलें व  21 बाइकों के पुर्जे खोल कर रखे मिले।
विज्ञापन


 इस मुहिम में कुल 13 मोटरसाइकिलें सही सलामत हाल में तथा 21 बाइकों के पुरजे बरामद हुए।  एसपी ने चोरों को गिरफ्तार करने और चोरी की बाइकों को बरामद करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed