फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1.25 lakh devotees visited 172 Shiva temples

Mau News: 172 शिवालयों में 1.25 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Thu, 27 Feb 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
1.25 lakh devotees visited 172 Shiva temples
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने व्रत रख कर शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

शिवालय जयकारों से देर शाम तक गूंजते रहे। जिले के 172 शिव मंदिरों में करीब 1.25 लाख भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक किया। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

विभिन्न इलाकों में भगवान शिव के विवाह की लीला का मंचन किया गया और शिव बरात निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली झांकी में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
शिवभक्त गाजीपुर आदि स्थानों से गंगा जल भर कर पैदल ही जिले में स्थित शिव मंदिरों तक पहुंचे और भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक किया।
नगर क्षेत्र में खास तौर से शीतला माता धाम स्थित शिव मंदिर, मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित शिव मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, सिंधी बाबा कुटी स्थित शिव मंदिर, ब्रह्मस्थान, रोडवेज स्थित मंदिरों पर भक्तों की सर्वाधिक भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवाधिदेव महादेव का फूलों से भव्य शृंगार किया गया था। कई मंदिरों में महादेव का अभिषेक दूध और गंगा जल से किया गया। कुछ भक्तों ने घर पर भी पार्थिव शिवलिंग बनाकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। कई प्रमुख शिवमंदिरों पर सुरक्षा के बेेहतर इंतजाम किए गए थे।
महाशिवरात्रि पर शहर में कड़ी सुरक्षा के बीच संवेदनशील इलाकों से होते हुए भगवान शिव की बरात निकली। गाजे बाजे संग निकली बरात में लोग विभिन्न रूपों में नाचते गाते चल रहे थे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।
शीतला माता मंदिर से हजारों श्रद्धालुओं ने बरात निकाली। शिव बरात दशई पोखरा चौराहा होते हुए मिर्जाहादीपुरा, डीएवी, आर्यसमाज, संस्कृत पाठशाला, सदर चौैक, सिंधी कालोनी, रेलवे फाटक, बाल निकेतन, रोडवेज ओवरब्रिज होते हुए शीतला मंदिर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह बरातियों का स्वागत हुआ। वलीदपुर: स्थानीय कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। सैदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर और शहीद चौराहा स्थित शिव मंदिर, विजय स्तंभ चौराहा स्थित शिव मंदिर सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों पर भगवान शिव का भक्तों ने भांग, धतूर, बेलपत्र, जल आदि अर्पित कर हर हर महादेव के जयकारे लगाए। मधुबन: महाशिवरात्रि के पर्व पर तहसील क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में बुधवार को सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। शिव भक्त भांग धतुरा,गन्ना, दुग्धाभिषेक करते हुए अपनी मुरादे पूर्ण होने की कामना की। वहीं कटघराशंकर में स्थित प्राचीन शिव मन्दिर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। दुबारी, बस्तीवर्सी निधियाव, सिपाह इब्राहिमाबाद सहित विभिन्न इलाकों के शिव मंदिरों में लोगों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
घोसी : स्थानीय कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर कई स्थानों पर शिव बरात निकाली गई। वही राम जानकी मंदिर बड़ागांव से भव्य शिव बरात निकाली गई। इस अवसर पर यशंवत वर्मा,संजय वर्मा, गुड्डन श्रीवास्तव, तारा देवी, मनोज आदि उपस्थित रहे। दोहरीघाट: कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिरों पर सुबह से ही शिव भक्तों का रेला उमड़ा रहा। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर, प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर, रजतेश्वर महादेव शिवालयों पर मंदिरों के घंटों घड़ियाल के मधुर स्वर से पूरा नगर गुंजायमान रहा। मुहम्मदाबादगोहना: ब्लॉक मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिरों में लोगों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। रानीपुर: स्थानीय ब्लाॅक सहित क्षेत्र के खुरहट, पलिगढ़, काझा, फत्तेपुर, ब्राह्मणपुरा, अकबरपुर, खिरिया, बड़ार, बकरी, महासो सहित विभिन्न इलाकों में महाशिवरात्रि का पर्व परंपरागत तथा उल्लास के वातावरण में मनाया गया। मंदिरों में मेला जैसा दृश्य रहा। दोहरीघाट: महाशिवरात्रि पर कस्बा स्थित बाबा मेलाराम मंदिर के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर से निकलने वाली शिवबरात धूमधाम से निकाली गई। शिव बरात में ब्रह्मा, विष्णु, नारद, भूत, बैताल, पिशाच नर नारी सभी गाजे बाजे संग नचाते गाते हुए चल रहे थे। मनमोहक झांकियों को देख लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। हर हर महादेव के जयकारो से पूरा नगर गूंजायमान रहा। इस दौरान आचार्य श्याम पांडेय, संदीप गुप्ता, सनोज आदि शामिल रहे।

फतहपुर मंडाव: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मधुबन कस्बा में शिव बरात निकली। शिव बरात में श्रद्धालु नाचते गाते हर-हर महादेव का उद्घोष करते चल रहे थे। वहीं क्षेत्र के पांती, विग्रहपुर दुबारी शिव मंदिर परिसर में लगे मेले का श्रद्धालुओं ने लुफ्त उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed