{"_id":"5cb0e6efbdec22140012e612","slug":"121555097327-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइल देशवा के महा त्योहार, वोट देवे जरूर जइहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइल देशवा के महा त्योहार, वोट देवे जरूर जइहा
विज्ञापन
मधुबन तहसील परिसर में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोकगीत व नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। इस दौरान लोगों को नुक्कड़ नाटक और गीतों के जरिए जागरूक किया गया।
चुनाव आयोग द्वारा भेजी गई रंगभूमि ग्रुप आप आर्ट्स वाराणसी की टीम के अनुराग मौर्य, विशाल सिंह, दीपक सिंह, अविनाश, विनोद यादव ने आओ मतदान करें, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए मतदाताओं को जागरूक किया। महुआ चैनल के सुर संग्राम के विजेता देवानन्द देव ने लोकतंत्र का मान बढ़ाना है, जन-जन से वोट दिलाना है, आइल देशवा के महा त्योहार,वोट देवे जरूर जइह गीत के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने टीम का उत्साहवर्धन किया तथा भीड़ के साथ नाटक देखते रहे। उन्होंने बताया कि इसी तरह प्रचार-प्रसार करने और लोगों के जागरूक होने पर ही मतदान प्रतिशत बढ़ाकर लोकतंत्र की सेवा की जा सकती है।
इसके बाद टीम दरगाह, सूरजपुर, रसूलपुर में भी नुक्कड़ नाटक कर लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया तथा इस अवसर पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया, मतदान करना क्यों जरूरी है, अपने प्रतिनिधियों की पहचान, आवश्यक मतदान विषयों पर तहसीलदार सुभाष यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने सहभागिता के लिए प्रेरित किया।