फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   महिलाओं ने रोका डीआरएम का सैलून

महिलाओं ने रोका डीआरएम का सैलून

Thu, 31 Jan 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने रोका डीआरएम का सैलून
मुहम्मदाबाद गोहना। मऊ जंक्शन से निरीक्षण करने के बाद आजमगढ़ स्टेशन जा रहे डीआरएम के विशेष सैलून को गुरुवार की दोपहर 50 से ज्यादा महिलाओं ने मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। विरोध जता रही महिलाएं उतरेजपुर गॉव के पास बंद समपार को पुन: बहाल करने की मांग कर रही थी। मौजूद रेलवे अधिकारियों और पुलिस बल के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद से महिलाओं को ट्रैक से हटाया, जिसके बाद डीआरएम आगे रवाना हो सके। इस दौरान स्टेशन पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन

बताते चले कि 9 फरवरी को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल के निरीक्षण से पहले डीआरएम एसके झा गुरुवार को विशेष ट्रेन से मऊ जंक्शन के निरीक्षण करने के बाद आजमगढ़ स्टेशन जा रहे थे। दो दिनों से समपार खुलवाने की मांग कर रही उतरेजपुर की 50 से ज्यादा महिलाओं ने मुहम्मदाबाद स्टेशन पहुंच समपार को खुलवाने की मांग को लेकर सैलून को रोककर प्रर्दशन किया। पुलिस ने किसी प्रकार समझाकर महिलाओं को रेल ट्रैक से हटाया गया तब एक घंटा बाद डीआरएम की गाड़ी आगे बढ़ सकी।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक एसके झा का कहना है कि मानव विहीन रेल समपार को बंद करने के रेल मंत्रालय के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के बाद समपार बंद कर दिया गया। वह अपने स्तर से कुछ नहीं कर सकते। जो निर्णय होगा रेलवे बोर्ड ही करेगा। पूरी समस्या रेल मंत्रालय व बोर्ड को भेजा जाएगा। वहां से निर्देश के बाद ही कोई कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed