फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बाजारों में भीड़ और सड़कों पर जाम

बाजारों में भीड़ और सड़कों पर जाम

Sun, 13 Jan 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
बाजारों में भीड़ और सड़कों पर जाम
मकर संक्रांति से एक दिन पहले दिनभर नगर के बाजारों में भीड़ लगी रही। आजमगढ़ मोड़, रोडवेज बाजार, भीटी बाजार में जहां दिन भर भीड़ के चलते जाम की समस्या बनी रही, वहीं कोपागंज में यहीं स्थिति दिखी। उधर रविवार का अवकाश और त्यौहार को लेकर बाजारों में चहल पहल रहने से लोगों को शाम तक यातायात जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के रोडवेज बाजार, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, भीटी, गाजीपुर तिराहा, सदर बाजार में लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। लोगों ने दिनभर जमकर खरीददारी की। नगर में बाल निकेतन तिराहा से आजमगढ़ तक चौड़ीकरण सड़क निर्माण और बाजारों में चहल-पहल के चलते जाम की स्थिति बनती रही। जाम का कारण सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन रहे, जिससे चौड़ी सड़क भी संकरी होने और वाहनों के आवागमन और भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन

उधर, कोपागंज में मकरसक्रांति और सप्ताहिक बाजार होने के चलते बाजार में अन्य दिनों के अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही। बावजूद पुलिस द्वारा त्यौहार तथा बाजार होने के बाद भी छोटे- बड़े वाहनो पर रोक न लगाए जाने जाम की समस्या बनती रही। इससे कस्बे के थाना मोड़ से लेकर कसारा मोड़ तथा थाना मोड़ से लेकर भरत मिलाप तक सबसे बदतर स्थिति रही। जहां काफी देर तक जाम में वाहन सवार फंसकर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed