फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आजमगढ़ की टीम ने ट्राफी पर किया कब्जा

आजमगढ़ की टीम ने ट्राफी पर किया कब्जा

Tue, 25 Dec 2018 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ की टीम ने ट्राफी पर किया कब्जा
मधुबन।समाजसेवी बाबू वशिष्ठ नारायण सिंह स्मृति में दुबारी में चल रहे वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच आजमगढ़ और बोझी के बीच खेला गया। आजमगढ़ की टीम ने बोझी को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

वालीबाल प्रतियोगिता में आजमगढ़, मऊ, बलिया की कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच आजमगढ़ तथा बोझी के बीच तालियों के गड़गड़ाहट के बीच शुरू हुआ। पहले राउंड में आजमगढ़ ने 1-0 तो दूसरे राउंड में 1-1 अंक से बराबर कर खेल प्रेमियों के धडकनों को तेज कर दिया था। इसी बीच तीसरा राउंड दर्शकों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ था कि तभी आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने दूसरा गोल करते हुए खेल प्रेमियों की धड़कनों को विराम दे दिया। इस तरह आजमगढ़ की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विजेता तथा उपविजेता टीम को उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ट्राफी देकर हौसला अफजाई किया। इस अवसर पर राम नारायण सिंह, गोपाल, अमरचंद शर्मा, वृजमोहन पांडेय, जयराम, दिनेश सिंह पंचदेव मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed