{"_id":"5c226ae2bdec2256f65202e5","slug":"121545759458-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी एवं पंडित देवनाथ संगीत महाविद्यालय की तरफ से नगर के हिंदी भवन में बाल, किशोर एवं युवा वर्ग में संभागीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राग रागिनी की स्वर लहरी उठती रही।
गायन वादन और नृत्य के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। लखनऊ संगीत अकादमी से इलियाज खान, पं. प्रमोद मिश्र, हिमांशु शुक्ल ने निर्णायक की भूमिका के आधार पर सबको अंक प्रदान किया। पं. देवनाथ संगीत महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष पं. गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने वर्गवार विद्यार्थियों की प्रतिभा से अवगत कराया। तीनों वर्गों में 36 संगीत प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर शास्त्रीय गायक बलवंत सिंह, युवा शास्त्रीय गायक ब्रजेंद्र त्रिपाठी की प्रस्तुति ने वातावरण को सुरमयी बना दिया। संगीत शिक्षक पवन चौबे, अजय कौशल, प्रेमचंद, विपिन, अब्दुल कादिर ने वाद्ययंत्रों पर संगत किया। इस मौके पर तबला वादक रामकृष्ण तिवारी, प्राचार्य डॉ. कालिका मौर्य, प्राणनाथ मिश्र आदि उपस्थित रहे। संचालन संगीत प्रशिक्षक ब्रजेंद्र त्रिपाठी ने किया।