{"_id":"5c0fef58bdec2241716758dc","slug":"121544548184-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल के सभागार में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष एवं बार कौंसिल एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट विरेंद्र पाल ने खेल सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कार वितरित किया।
हैंड राइटिंग प्रतियोगिता में छठवीं की पी वैष्णवी, कक्षा सात की अकांक्षा राय, कक्षा आठ की शैलया मौर्या को प्रथम स्थान मिला। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा छह की आस्था कुशवाहा, 11वीं बायो की अनिशा गुप्ता अव्वल रही। स्पेल बी प्रतियोगिता में कक्षा एक के नमन राज, दूसरी कक्षा की श्रुति राज सिंह तथा तीसरी कक्षा के अभिनव सिंह को प्रथम स्थान मिला। शोलो सांग प्रतियोगिता में कक्षा आठ के अविशी सिंह 10वीं की अंजना के पीटर प्रथम रहे। राइम्स प्रतियोगिता में नर्सरी के अश्विन नारायन तथा अभिमा वर्मा को प्रथम स्थान मिला। राखी प्रतियोगिता में 11वीं बायो की नेहा अव्वल रहीा। कहानी प्रतियोगिता में पहली कक्षा की सानवी पाल, दूसरी कक्षा की आराही सिंह, तीसरी कक्षा की अंशिता यादव प्रथम रहीं। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रोजेक्ट हरक्यूलिश तथा इको-सिटी को पहला, राइस मिल तथा इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेलवे सिस्टम को द्वितीय तथा एटीएम मशीन तथा कैमिकल प्यूरिफिकेशन ऑफ वाटर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
मुख्य अतिथि विरेंद्र पाल ने कहा कि विद्यालय में हमेशा छात्रों को एक स्वस्थ और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धी महौल प्रदान किया जाना चाहिए। प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल ने कहा कि पुरस्कार से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। प्रधानाचार्य केसी पीटर ने आभार जताया। इस अवसर पर विद्यालय की कोआर्डिनटर कंचन सिंह, शिल्पा पॉल, पूनम पाल, रामजी यादव, अमीरचंद्र भारद्वज आदि शामिल रहे।