फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

Sat, 17 Nov 2018 10:51 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव के क्रम में प्रत्येक बूथ से भाजपा के हजारों कार्यकर्ता अपनी बाइक से पार्टी का झंडा लगाकर जिला मुख्यालय स्थित जीवनराम छात्रावास के मैदान में एकत्र हुए। वहां से एक रैली के रूप में पूरे नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

रैली आरंभ होने से पूर्व सांसद हरिनारायन राजभर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह यह दर्शाता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में पुन: पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जिलाप्रभारी तथा प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, आगे हम फिर से इन्हीं के सहयोग से सरकार में वापस आने जा रहे हैं। घोसी लोकसभा प्रभारी विनोद राय ने कहा कि देश की जनता मोदी की नीतियों पर विश्वास करती है। विधायक तथा पूर्व मंत्री फागू चौहान ने चुनाव में पूरी ताकत लगाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधायक श्रीराम सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही अपना देश अग्रणी देशों की श्रेणी में सम्मिलित हो सकता है। जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने कहा कि आज भारत के हर क्षेत्र में विकास का पहिया पूरी गति से घूम रहा है। इस अवसर पर अरविंद सिंह, सुनील कुमार गुप्त, डॉ. एचएन सिंह, भरत लाल राही, गनेश सिंह, संतोष सिंह, अखिलेश तिवारी, आनंद प्रताप सिंह, विनय कुमार, भरत भैया, यादवेंद्र प्रताप सिंह, नीरज राही, कृष्णकांत राय, जलज सिंह आदि शामिल रहे। संचालन संयोजक मुन्ना राजभर तथा विजय राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में उड़ी यातायात नियमों की धज्जी
मऊ। पुलिस विभाग की तरफ से यातायात माह अभियान के तहत नियम कानून को ताक पर रखने वाले आम लोगों का पुलिस अधिकारियों ने चालान काटने के साथ ही जुर्माना वसूल किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की तरफ से निकाली गई बाइक रैली में नियम कानून को धता बता देने वाले कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जहमत तक नहीं उठाई। पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे।
सड़क दुर्घटना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग से यातायात माह चल रहा है। शनिवार को पुलिस विभाग की तरफ से नियम का अनुपालन न करने वाले आम लोगों का चालान किया, लेकिन भाजपा की तरफ से शनिवार को नगर के प्रमुख मार्ग से निकाली गई रैली में पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता नियम को ताक पर रखकर बाइक चला रहे थे, लेकिन पिकेट पर तैनात पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

स्वच्छता अभियान को दिखाया ठेंगा
मऊ। केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार की तरफ से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने ही सरकार के आदेश को ठेंगा दिखाते नजर आए। शनिवार को जिले के विभिन्न बूथों से कार्यकर्ता नगर स्थित सोनीधापा बालिका इंटर कालेज परिसर में एकत्र हुए। वहां साफ सफाई करने के बजाय गंदगी का अंबार लगाकर रैली निकालकर चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed