{"_id":"5b86dbf242c792593176d525","slug":"121535564786-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमीशन न मिलने से नाराज सचिवों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमीशन न मिलने से नाराज सचिवों का फूटा गुस्सा
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र सहकारी समिति कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सचिवों ने बुधवार को नगर के भीटी स्थित पीसीएफ गोदाम पर प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
साधन सहकारी समितियों के सचिवों को परिवहन, व्यय, पल्लेदारी, कमीशन आदि का समय से भुगतान न होने से सचिवों का गुस्सा बुधवार को फूट गया। नाराज सचिवों ने पीसीएफ गोदाम पर घंटों प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिले के पीसीएफ द्वारा सहकारी समितियां के माध्यम से धान, गेहूं खरीद कराया जाता है। लेकिन पीसीएफ द्वारा धान, गेहूं खरीद कराकर समितियों द्वारा खरीदे गए धान, गेहूं का परिवहन व्यय, पल्लेदारी एवं कमीशन का भुगतान समय से नहीं किया जाता है। केंद्र प्रभारियों का उत्पीड़न किया जाता है। जिससे कर्मचारी अपने बकाया भुगतान को लेकर काफी त्रस्त हैं। समिति के कर्मचारियों को नियमित वेतन नहीं मिलता है। फिर भी केंद्र प्रभारियों को अपने स्तर से या समिति स्थल से व्यय की व्यवस्था करनी पड़ती है। जून माह से बकाए का भुगतान न होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा गया बावजूद मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका है। समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। इस अवसर पर सतीश श्रीवास्तव, अच्छेलाल यादव, पवन कुमार सिंह, प्रभुनाथ यादव आदि शामिल रहे।