{"_id":"5b0844674f1c1b926e8b49ae","slug":"121527268455-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग ने दर्जनों दुकानों मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दर्जनों दुकानों मारा छापा
Updated Fri, 25 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता बनाए रखने और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम को लेकर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में फल व्यापारियों के दर्जनों दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान बासी व खराब हो रहे सामान को नष्ट किया। भीषण गर्मी को देखते हुए बासी सामग्री का प्रयोग न करने का निर्देश दिया।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज यादव रामानंद और जयहिंद राम ने तहसील के विजय चौक, शहीद चौराहा और केलेंडर तिराहा पर स्थित 12 फल की दुकानों में छापा मारा। इस दौरान टीम ने सड़े गड़े फ्रूट से बनाए गए 45 लीटर फ्रूट जूस को नष्ट किया। इसी क्रम में टीम ने चुंगी स्थित दुकानदार धर्मेद्र यादव की दुकान से दूध का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। इससे पहले टीम की कार्रवाई की सूचना मिलने पर बाजार के व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। वहीं कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर गायब रहे।