फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रेलवे अधिकारियों ने बंद किया समपार 11सी

रेलवे अधिकारियों ने बंद किया समपार 11सी

Sat, 13 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने बंद किया समपार 11सी
घोसी। इंदारा दोहरीघाट रेलखंड के घोसी कोपागंज के तिलई गांव स्थित समपार 11सी को शनिवार को मऊ से आई रेलवे टीम ने बंद कर दिया। वहीं समपार बंद होने पर क्षेत्रवासियों ने आवागमन प्रभावित होने पर विरोध किए। लेकिन लेकिन टीम ने अपना काम पूरा किया।
विज्ञापन

मंडल रेलवे सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर मऊ के सीनियर सेक्शन अभियंता एके श्रीवास्तव ,सहायक मंडल अभियंता एके उपाध्याय तथा आरपीएफ प्रभारी सुधीर राय के नेतृत्व में रेलवे की टीम ने शनिवार की सुबह कोपागंज घोसी रेल के तिलई गांव के पास बने समपार 11सी को जेसीबी मशीन से रेलमार्ग के दोनों ओर गढ़ढा खुदवाकर बंद कर दिया। वहीं समपार बंद होने से दादनपुर, अरियाशो और तिलई समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने ने बताया कि समपार के बन्द होजाने से लोगो को नवजीवन अस्पताल ,सरकारी अस्पताल ,पीड़वल मोड़ बाजार जगहों पर जाने के लिए लंबी दूरी तय करने की बात कही। वहीं इस संबंध में सेक्शन अभियन्ता ए के श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मानव रहित समपार 11सी को बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed