{"_id":"59f22a4a4f1c1bb6678b7b06","slug":"121509042762-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करनें का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करनें का लिया संकल्प
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। दवा व्यापार वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों की बैठक गुरुवार को नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्लाजा में हुई। इसमें सोसायटी के नए कार्यकारिणी के पुर्नगठन के साथ ही सदस्यों का स्वागत किया गया। साथ ही दवा व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर आरपार का संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
सर्वसम्मति से मासिक बैठक, पदाधिकारियों का जनपदीय भ्रमण एवं संगठन को विस्तार देने का निर्णय लिया गया। इसी के साथ जिले के समस्त दवा व्यापारियों से प्रशासनिक एवं गैर प्रशासनिक उत्पीड़न के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शिवजी राय ने कहा कि दवा व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए संगठन ने एकजुट रहने का संकल्प लिया है। इस मौके पर महामंत्री प्रवीण पांडेय, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपालकृष्ण बरनवाल, उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय, उपाध्यक्ष डॉ. मंसूर अहमद, उपाध्यक्ष भगवान दास गुप्ता, संगठन मंत्री जमील अंसारी, कोषाध्यक्ष गौरी प्रसाद गुप्ता, संयुक्त मंत्री बृजेश गुप्ता, रवि प्रकाश सिंह, विजय कुमार अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, रफी अतहर अंसारी, रामचंद्र चौहान, इम्तेयाज अहमद, हरेंद्र झा, शिवशंकर राय, मुकेश राय, राजेश तिवारी, महेंद्र उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे ।