{"_id":"596cfa644f1c1b60248b4678","slug":"121500314212-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी ढंग से जमीन हड़पने पर चार के विरुद्ध मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी ढंग से जमीन हड़पने पर चार के विरुद्ध मुकदमा
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने मुदनपुरा निवासी विनय बिन यासिन पुत्र मुहम्मद अयूब की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध फर्जी ढंग से दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पे जाने का मुकदमा दर्ज किया है।
मुकदमे के अनुसार विनय बिन यासिन पुत्र मुहम्मद अयूब मुदनपुर मोहल्ले का निवासी है। पीड़ित का आरोप है कि बुनकर कालोनी निवासी मुहम्मद आबिद पुत्र मुहम्मद अली, इमिलिया निवासी मुहम्मद अफजल, कादीपुरा निवासी शकील अहमद पुत्र शौकत अली एवं कैथौली निवासी मुहम्मद अफजाल ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर उनकी भूमि 1.43 हेक्टेयर में सह खातेदार बन गए। इसकी जानकारी जब उसे हुई तो वह अपनी भूमि पर कब्जा करने गया। आरोपियों ने उसे मारा पीटा और जान से भी मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।