{"_id":"5941790f4f1c1b03498b4575","slug":"121497463055-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दूकान हटाने को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दूकान हटाने को लेकर प्रदर्शन
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। नगर से सटे उत्तर धरौली गांव में बुधवार की सुबह सरकारी नलकूप के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दूकान को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध दर्ज कराया। दूकान के बाहर जुटे ग्रामीणों ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने विरोध कर रहे लोगों से इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करने को कहा। इस पर ग्रामीण शांत हो गए। उधर, ग्रामीणों का उग्र रूप देख सेल्समैन मौके से फरार हो गया।
कोर्ट द्वारा हाईवे से शराब की दूकानों के लिए जारी आदेश के क्रम में घोसी नगर के पकड़ी मोड़ पर मौजूद अंग्रेजी शराब की दूकान को प्रशासन ने हटवा दिया। इस दूकान को धरौली गांव के उत्तर तरफ विद्युत उपकेंद्र के समीप स्थापित किया गया। इस बीच मंगलवार की शाम गांव के लोग प्रधान के नेतृत्व में दूकान पर पहुंचे और सेल्समैन से दूकान बंद करने को कहा। कहा कि जब गांव में किसी की मृत्यु होती है तो गांव की औरतें यहीं नलकूप के पास स्नान को आती हैं। साथ ही इसी रास्ते से गांव के लड़के लड़कियां विद्यालय आते जाते हैं। बुधवार की सुबह सेल्समैन जब दूकान खोला तो इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिल गई। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में गांव के लोग हाथ में लाठी-डंडा लेकर दूकान पर आ धमके और दूकान बंद करने की मांग करने लगे। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर घोसी कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को कहा कि वे अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी के पास जाएं। डीएम के आदेश पर ही दूकान को बंद किया जा सकता है। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। धरना-प्रदर्शन में प्रधान नसीम, आशा, कबूतरी देवी, शांति, सोनमती, भीमा, उषा, फूलमती, मंगरी, चंद्रा, विद्यावती, लीलावती, मुन्नी, इंदु,मंगरी, अनीता आदि शामिल रहे।