{"_id":"6af8b4194a674215c30c744d","slug":"120-bags-of-expired-cement-used-in-road-construction-villagers-halt-the-work-mau-news-c-295-1-svns1028-155034-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सड़क निर्माण में खपा दीं एक्सपायर्ड सीमेंट \nकी 120 बोरियां, ग्रामीणों ने रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सड़क निर्माण में खपा दीं एक्सपायर्ड सीमेंट की 120 बोरियां, ग्रामीणों ने रुकवाया काम
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर गांव में एक्सपायरी सिमेंट से कराया जा रहा निर्माण कार्य
दुबारी। लोक निर्माण विभाग की ओर से क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर गांव में सुग्गी चौरी से लीलहवा जाने वाले मार्ग पर आरसीसी सड़क निर्माण कार्य में एक्सपायर्ड डेट की सीमेंट इस्तेमाल करने का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया।
लोक निर्माण विभाग की ओर से क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर गांव में सुग्गी चौरी से लीलहवा जाने वाले मार्ग पर लीलहवा टावर तक आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर सीमेंट की बोरियों पर पड़ी। आरोप है कि सीमेंट की बोरियों के अंदर सीमेंट जमकर पत्थर जैसा हो गया था। ग्रामीणों ने इसे निर्माण कार्य में इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताई।
इस दौरान खराब सीमेंट का वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।
ग्रामीण रामभवन यादव, अनिल यादव, अफरोज अहमद, राजेश यादव, अमजद, महातम यादव, सुरेश आदि लोगों ने बताया कि खराब और जमी हुई सीमेंट से करीब 120 बोरी सीमेंट इस्तेमाल कर आरसीसी सड़क का निर्माण करा दिया गया है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी की जा रही है। ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मानक के विपरीत हुए निर्माण को दुरुस्त कराने की मांग की।