फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   12 trains pass through Ratanpura railway station, only two stop there.

Mau News: रतनपुरा रेलवे स्टेशन से गुजरती हैं 12 ट्रेनें, मात्र दो का ठहराव

Fri, 15 May 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
12 trains pass through Ratanpura railway station, only two stop there.
रतनपुरा रेलवे स्टेशन से करीब 12 एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन मात्र दो ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महानगरों की ओर यात्रा करने वाले लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।
विज्ञापन

निसार अहमद, नागेंद्र सिंह, अतुल कुमार सिंह, हरिंद्र राजभर, संतोष यादव मुन्ना, रामप्यारे गौतम, सोनू मद्धेशिया, अजय कुमार गुप्ता और गुल्लू राजभर ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन आश्वासन के अलावा अब तक कुछ हासिल नहीं हो सका है।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के इंदारा-फेफना रेल मार्ग पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, जो मऊ, बलिया और गाजीपुर जनपद के सैकड़ों गांवों को रेल सेवा से जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग पर एक दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन रतनपुरा स्टेशन पर केवल उत्सर्ग एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस का ही ठहराव है, जबकि किसी अन्य मेल या प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है।

सीमित ट्रेनों के ठहराव के कारण यात्रियों, खासकर विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्हें दूरस्थ स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed