फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   12 families to live in the fire

आग से 12 परिवारों की बस्ती राख

Mon, 29 Apr 2019 12:35 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Mon, 29 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
12 families to live in the fire
चिरैयाकोट के देवखरी गांव स्थित खेत में आग लगने के बाद जलती फसल। - फोटो : mau
  जिले के लगभग ब्लाकों में रविवार को आग का तांडव रहा। सैकड़ों एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई। आग ने सैकड़ों एकड़ में भयंकर तबाही मचाई।
विज्ञापन

कुसुम्हां : दोहरीघाट थाना अंतर्गत ग्राम सिपाह के ताल में अज्ञात कारणों से आग लग गई।  आग इतनी भयंकर थी कि सिपाह के ताल से शुरू होकर भगवानचक, भुवना चक होते हुए मानिकपुर के सीवान से सटे नहर तक जा पहुंची। किसानों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। तेज पछुआ हवा के कारण लोगों के हौसले पस्त हो जा रहे थे।आगलगी की घटना में सम्पत राजभर के ट्यूबवेल सहित क्रशर ,चक्की आदि सामान जल गए ।

बालेश्वर राजभर ,गुड्डू ,केशव,जगपति आदि 24 किसानों की फसलें जलकर नष्ट हो गईं। सूचना देने के बावजूद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुँचा।कोपागंज: क्षेत्र के ग्राम सभा कोपा कोहना में शनिवार को 12 बजे दिन में अज्ञात कारणों से लगी आग से सालिक मिश्रा के गेंहू की खेत में रखा भूसा जल कर राख हो गया। बढुआ गोदाम :  सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमिलियाडीह गांव दोपहर बाद तीन बजे इमिलियाडीह गांव के सिवान में फसल में आग लग गई। जिससे एक हेक्टेयर गेहूं, डेढ़ बीघा अरहर और 80 कुंटल भूसा जलकर राख हो गई। जबकि इमिलियाडीह गांव निवासी जयप्रकाश पांडेय का एक बीघा गेंहूं जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


मधुबन :  थाना क्षेत्र के रसुलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर में रविवार की दोपहर तीन बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में   हाजी ईमान, विजयशंकर के मडइयां जल गईं जिससे इनमें रखे सात कुंतल गेंहूू ,एक कुंतल अरहर सहित सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गया वही उमाशंकर की मड़ई में रखा दस कुंतल गेंहू, एक कुंतल अरहर ,चौकी, चारपाई सहित अन्य घरेलू सामान जल कर नष्ट हो गया ।मझवारा : घोसी तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के मुंगेसर , आदमपुर , मूंगमास से दोपहर करीब बारह बजे शुरु हुई आग ने छ: घण्टे तक तांडव मचाया। जिसमें सैकडो बीघा गेहूं की फसल व कई आशियानों को जलाकर राख कर दिया। मूंगमास से सटे सुमेर का पुरा में अज्ञात कारणों से खड़ी फसल में आग लग गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदमपुर में शिवमूरत व शिवमुनी की गृहस्थी भी इस बेकाबू आग की भेंट चढ गई। सेमरीजमालपुर में लगी आग ने पूरब में स्थित  बैरासी, लखनीमुबारक पुर तकबढकर तांडव मचाया। इससे करीब 150 बीघा फसल जलकर राख हो गयी। कई घंटों के बाद देर शाम 6 बजे आग पर काफी हद तक काबू पाया जा सका था। तहसीलदार घोसी ओमप्रकाश पाण्डेय भी मौका मुआयना करने पहुंचे। व क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक को नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed