फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   118 complaints came to 12 police stations of the district, only 11 could be settled

Mau News: जिले के 12 थानों पर आईं 118 शिकायतें, निपटाई जा सकीं महज 11, ये रही पूरी लिस्ट

Sun, 11 Sep 2022 10:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2022 10:22 AM IST
सार

मऊ में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिले के 12 थानों पर लोगों ने 119 शिकायतें लिखवाईं। इनमें से सिर्फ 11 शिकायतों का निपटारा किया जा सका। दोहरीघाट, हलधरपुर, शहर कोतवाली, रानीपुर, सरायलखंसी और रामपुर थानों में एक भी शिकायतों का निपटारा नहीं हो सका। 

विज्ञापन
118 complaints came to 12 police stations of the district, only 11 could be settled
कोपागंज थाने में समाधान दिवस पर युवक की समस्या को सुनते जिलाधिकारी अरूण कुमार और एसपी अविनाश पां? - फोटो : MAU

विस्तार

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिले के 12 थानों पर 119 शिकायतें लोगों ने प्रस्तुत किया। इनमें से 11 शिकायतों का निपटारा किया जा सका। दोहरीघाट, हलधरपुर, शहर कोतवाली, रानीपुर, सरायलखंसी और रामपुर थानों में एक भी शिकायतों का निपटारा नहीं हो सका।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाने पर सात में एक का निपटारा किया गया। दक्षिणटोला थाने पर सात में से चार शिकायतों का निपटारा, दोहरीघाट थाने पर दस शिकायतों में एक भी निपटारा नहीं हो सका। जबकि घोसी कोतवाली में 26 में से दो का निपटारा हुआ। जबकि हलधरपुर थाने में 11 में से एक का निपटारा नहीं हो सका। कोपागंज में छह में से एक का निपटारा किया गया। शहर कोतवाली में सात में एक भी शिकायत नहीं निपटाई जा सकी।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद कोतवाली में सर्वाधिक 24 शिकायतों में से महज एक का निपटारा हुआ। उधर, रानीपुर में सात में एक भी शिकायत का निपटारा नहीं हुआ। सरायलखंसी थाने पर 10 में से एक का निपटारा नहीं हुआ। जबकि रामपुर थाने में तीन में से एक भी शिकायत नहीं निपटाई जा सकी। मधुबन में आनंद कन्नौजिया की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 13 शिकायतों में दो का निपटारा किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सुबेश कुमार सिंह, दुबारी चौकी प्रभारी अजीत दूबे, एसआई उमेश यादव, दल प्रताप सिंह, अविनाश कुमार, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed