{"_id":"5cae323cbdec222dc91314e6","slug":"11554919996-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 गर्भवती की गोदभराई की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 गर्भवती की गोदभराई की गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत विकास परिषद के तत्वावधान मेें नगर के बलिया मोड़ स्थित श्याम संजीवनी अस्पताल के सभागार में बुधवार को गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 72 महिलाओं के हड्डियों की जांच तथा 36 थायरॉइड व रक्त की जांच की गई।
कार्यक्रम में सात माह से ऊपर की गर्भवती को प्रतीक स्वरूप शुभ के रूप में नारियल सहित चना गुड़ सत्तू दवाइयां आदि प्रदान की गई। संयोजिका डॉ. अलका राय ने कहा कि आपकी संतान आपको सुख देती है। बेटा या बेटी नहीं। यदि हमें अपने संतान में विभेद पैदा कर देंगे तो फिर वह तो बच्चे हैं जैसा उन्हें अनुभव हुआ रहेगा वैसा ही उनके आचरण में रहेगा। गर्भवती बहनों को जो खाद्य सामग्री प्रदान की जाती है वह यही बताते हुए कि इन चीजों के नियमित सेवन से भी आप अपने आप को स्वस्थ रख सकती हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एक सफल बेटी रही जिसने ग्रामीण अंचल की होने के बाद भी अपने साहस के बल पर वेट लिफ्टिंग की राष्ट्रीय चैंपियन भी बन चुकी है। मुख्य अतिथि वेट लिफ्टिंग की राष्ट्रीय चैंपियन ऋतिका राय ने कहा कि बेटी के मन में एक संकल्प की आवश्यकता होती है। यदि संकल्प से सिद्धि तक पहुंचा दिया जाए तो सफलता स्वयं ही अपने पास चली जाती है। इस अवसर पर अनिता मिश्रा, विभा पांडे, माया राय, पुष्पा जायसवाल, सुमन पांडे आदि शामिल रहे।