फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   हक के लिए संघर्ष करने का समय आ गया

हक के लिए संघर्ष करने का समय आ गया

Tue, 20 Nov 2018 10:07 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
हक के लिए संघर्ष करने का समय आ गया
मऊ। मंसूरी समाज कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में मंगलवार को नगर के हिंदी भवन पर मंसूरी सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता मुस्ताक अली मंसूरी ने कहा कि भारत में मंसूरी समाज सबसे पिछड़ी मुस्लिम बिरादरी है। मंसूरी समाज की उपेक्षा केंद्र और प्रदेश की सरकारों द्वारा होती रहती है। अपने हक और सम्मान के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का समय आ गया है।
विज्ञापन

कहा कि मंसूरी समाज के लोग एकजुट होकर संगठित हों तभी समाज का उत्थान एवं विकास संभव हो सकेगा। अपने बच्चों को हर हाल में अच्छी तालीम दें। डॉ. आरिफ नदीम मंसूरी ने कहा कि मंसूरी समाज को शिक्षा के साथ-साथ राजनीतिक चेतना भी हासिल करनी चाहिए। हम अपने समाज के विकास के लिए अपने लोगों को विधानसभा और लोकसभा में भेज पाएंगे तभी सिर्फ मंसूरी समाज का शोषण रुक सकेगा। मोहम्मद बशीर मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से मंसूरी समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि इनामुल हक ने कहा कि मंसूरी समाज एक दूसरे के सारे गिले शिकवे भुला कर समाज के हित में काम करें। इस दौरान सगीर मंसूरी, शकील मंसूरी, अलाउद्दीन मंसूरी, मुख्तार मंसूरी, हाजी मंजूर मंसूरी, रज्जाक मंसूरी, मोइनुद्दीन मंसूरी, इदरीश मंसूरी, मौलाना नसरुद्दीन मंसूरी, रमजान मंसूरी, सिराज मंसूरी, आबिद मंसूरी, कौशर अली मंसूरी, साकिब अली मंसूरी आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एहसान मंसूरी और संचालन मुस्ताक अली मंसूरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed