{"_id":"5bf04f31bdec2269935795bd","slug":"11542475569-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 मीटर दौड़ आकाश, पूजा बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 मीटर दौड़ आकाश, पूजा बनी विजेता
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर/अमिला (मऊ)। जिले के दो ब्लॉकों में शनिवार को जारी दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन सत्र में विजेता छात्रों का सम्मान किया गया।
रानीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लॉक स्थित स्टेडियम में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रानीपुर न्याय पंचायत के विभिन्न गांवों के उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने मां सरस्वती की चित्र पर दीप जलाकर तथा पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान 200 मीटर बालक संवर्ग दौड़ में आकाश, 200 मी. दौड़ बालिका में पूजा विजेता बनी। जबकि 400 मी. बालिका संवर्ग दौड़ में निधि तो बालक संवर्ग 400 मी. दौड़ में मेराज विजेता बना। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम, प्ब्रहमानंद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, हरेंद्र मौर्य, प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह, शिवशंकर सिंह, पूनम सिंह, नंदलाल यादव आदि लोग उपस्थित रहे। अमिला संवाददाता के अनुसार बड़राव ब्लॉक के शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज अमिला के क्रीड़ा प्रांगण में चल रहे दो दिवसीय बाल क्रीड़ा का समापन किया गया। आखिरी दिन मुहम्मदाबाद सिपाह ने 180 अंक पाकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर शील्ड जीता। 71 अंक पाकर न्याय पंचायत सोहण परान पुर द्वितीय स्थान पर रहा। इसी तरह 60 अंक पाकर चुम्मानार अहिरानी तीसरे स्थान पर रहा। तीनों न्याय पंचायत को शील्ड प्रदान किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय, अखिलेश्वर शुक्ल, हरिहर यादव, संजय गुप्ता, मिलन कुमार चौरसिया, विनोद राजभर, राम केर, रमेश सिंह, अनिल श्रीवास्तव, शिवराम चौहान आदि मौजूद रहे। बढुआ गोदाम संवाददाता के अनुसार परदहां ब्लाक क्षेत्र के डुमरावं गांव में शनिवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि यशपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रमेश सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 400 मीटर की दौड़ में खुशी प्रथम तो बालक वर्ग में राकेश प्रथम रहे। इसी तरह 200 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग से प्रथम स्थान काजल जबकि बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर सिकंदर ने बाजी मारी। वहीं 100 मीटर की दौड़ में प्रिया ने प्रथम और बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर सचिन विजेता रहे। जबकि कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से प्रथम स्थान पर कुशमौर प्राथमिक विद्यालय की लड़कियों ने प्राप्त किया, वहीं बालक वर्ग में ओंहाइच प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से खो खो में कुशमौर प्राथमिक विद्यालय के बालक और बालिका वर्ग के छात्रों ने कब्जा जमाया।