फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राजीव गांधी का जन्मदिन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राजीव गांधी का जन्मदिन

Mon, 20 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राजीव गांधी का जन्मदिन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने राष्ट्रीय एकता के लिए बलिदान दिया।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं। उन्होंने पंचायती संस्थाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया। वह विश्व पटल पर भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के प्रति संकल्पित थे। कहा कि राजीव गांधी होते तो भारत विज्ञान टेक्नोलॉजी (आई0टी0) क्रान्ति के क्षेत्र में दुनिया का सबसे शक्त्शिाली राष्ट्र होता।
विज्ञापन

माधवेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। युवाओं को राजनीति में अहम रोल देकर उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहन दिया साथ ही स्वच्छ राजनीति की प्रेरणा दी। मतदाताओं को 21 वर्ष में मताधिकार देकर उन्होंने ऐतिहासिक कार्य किया। वरिष्ठ नेता रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत की अखण्डता के लिए अपना बलिदान दे दिया। इस अवसर पर सुरेश पासी, महेन्द्र प्रसाद, बालजीत चौहान, नेसार अहमद, अरूण कुमार सिंह, ओमनारायण शर्मा, रत्नेश कुमार राय, आनन्द सिंह, अमित पासवान, गोलू, आनन्द नारायण, सुशील चौधरी ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed