{"_id":"5b3289224f1c1bb1508b4953","slug":"11530038562-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या और रंगदारी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या और रंगदारी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद जिले में अधिवक्ता की गोली मारकर की गई हत्या की घटना का अधिवक्ताओं ने निंदा करते हुए आरापियों की गिरफ्तारी और मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपया आर्थिक सहायता देने की मांग की। वहीं अधिवक्ता रामरतन निषाद से मांगी गई रंगदारी के मामले का अब तक खुलासा न करने और आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ताओं ने रोष प्रकट किया। अधिवक्ताओं ने बैठक की और दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें इलाहाबाद में अधिवक्ता लालबचन सोनी की गोली मार कर की गई हत्या की निंदा की गई। साथ ही आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। वहीं अधिवक्ता रामरतन निषाद के मोबाइल पर 19 जून 2018 को फोन कर मांगी गई रंगदारी के मामले का पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताई। इस दौरान अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार राय और संचालन महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने किया।
इस मौके पर रामकृत यादव, गनी अहमद नोमानी, पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव, घनश्याम सिंह, लक्ष्मीकांत यादव, आनंद पांडेय, राकेश सिंह, अमरनाथ सिंह, वृजभान पाल, देवेंद्र प्रताप सिंह, सतीशचंद्र मौर्य, अजय कुमार सिंह आदि रहे। डिस्ट्रिक्ट बार के अधिवक्ताओं ने भी बैठक कर इलाहाबाद में अधिवक्ता की हुई हत्या की घटना की निंदा की। अध्यक्षता चंद्रशेखर उपाध्याय और संचालन मंत्री रीतेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।