{"_id":"5b255cdb4f1c1bfa6e8b8535","slug":"11529175259-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पकड़ से दूर, पीड़ित परिवार ने नहीं मनाई ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी पकड़ से दूर, पीड़ित परिवार ने नहीं मनाई ईद
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर स्थित बासा मोहल्ला निवासी किशोर औबेदुल्लाह के हत्यारोपियों का पुलिस चौथे दिन भी सुराग नही लगा सकी। यही नहीं आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से इस बात का भी पता नहीं चल सका कि आखिर किस रंजिश को लेकर औबेदुल्लाह को मौत के घाट उतारा गया।
बताते चले कुर्थीजाफरपुर के बासा मुहल्ला निवासी किशोर औबेदुल्लाह की हत्या 12 जून को की गई थी, उसकी लाश देर रात को कुर्थीजाफरपुर बाजार के पास मौजूद बंद पड़े ईट भट्ठे पर फेंकी मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पीएम रिपोर्ट में किशोर की हत्या का कारण गला घोटकर मौत के घाट उतारना पाया गया। मृत किशोर के पिता इरशाद की तहरीर पर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़ित पिता ने एक युवक को आरोपित किया है। आरोपित युवक के साथ औबेदुल्लाह घर से निकला था। आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश देने का दावा किया है, लेकिन चौथे दिन भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दुर रहे।