{"_id":"5b1436824f1c1b9c6e8b6110","slug":"11528051330-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे बाजे संग निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे बाजे संग निकाली कलश यात्रा
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसुम्हां। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोठा स्थित नंद बाबा के स्थान पर आयोजित सात दिवसीय श्रीसीता राम महायज्ञ के क्रम में रविवार को श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे संग कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं, महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं। यज्ञ के आचार्य पं. श्याम जी पांडेय के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का हुजूम यज्ञ स्थल से निकलकर विभिन्न गांवों का चक्कर करते हुए दोहरीघाट कस्बा स्थित सरयू तट पहुंचा। वहां से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा निकलकर यज्ञस्थल पर पहुंची। यज्ञ के आचार्य पं. श्याम जी पांडेय ने कहा कि यज्ञ में भावभरी आहुतियां देने से एक तरफ जहां व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होती है। वहीं दूसरी तरफ समाज में आपसी सौहार्द व भाईचारा की भावना का विकास होता है। यज्ञ के माध्यम से व्यक्ति में चारित्रिक गुण और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। यज्ञ के आयोजक बाबा मोहन दास ने बताया कि यह यज्ञ नौ जून तक चलेगा। प्रतिदिन वृंदावन की रासलीला प्रतिदिन शाम आठ बजे से रात्रि 12 बजे तक चलेगी। शाम छह बजे से रात बजे तक प्रवचन होगा।